Thursday, 17 October 2019

8 ऐसी भारतीय महिलाएं जिनके जीवन से हमे प्रेरणा लेनी चाहिए

जिंदगी में सदैव आगे बढ़ने के लिए, सकारात्मक सोच विकसित करने के लिए हमें सफल लोंगो के जीवन चरित्रों से सीख लेने की महती आवश्यकता है, ऐसी सफल महिलाओं का संक्षिप्त विवरण निम्नवत है ।

मैरी कॉम

मैरीकॉम ऐसी अकेली भारतीय महिला बॉक्सर हैं जिन्होंने 2012 में हुए ओलम्पिक में क्वालीफाई किया था तथा कांस्य पदक हासिल किया । पहली बार कोई भारतीय बॉक्सर महिला यहाँ तक पहुँची । इसके अलावा वे पांच बार विश्व मुक्केबाज़ी चैंपियनशिप की विजेता रह चुकी हैं ।

मैरी कॉम ने मन में ठान लिया था कि वे अपने लक्ष्य तक जरूर पहुचेंगी, चाहे इसके लिए कुछ भी करना पड़े । उन्हें बहुत ही जल्दी सीखने वाली विद्यार्थी के रूप में जाना जाता है । मैरी ने अनेक पुरस्कार जीते हैं . जैसे एशियन महिला मुक्केबाज़ी, एशियन इंडोर गेम्स, इत्यादि ।

मैरी कॉम | 8 ऐसी भारतीय महिलाएं जिनके जीवन से हमे प्रेरणा लेनी चाहिए | Her Beauty

भक्ति शर्मा

भारतीय तैराक भक्ति शर्मा ने अंटार्कटिका महासागर में महज़ 52 मिनट में 1.4 मील तैरकर विश्व कीर्तिमान बनाया है। जिस वक्त वह तैर रही थी, उस वक़्त का तापमान 1 डिग्री सेल्सियस था । यह सुकार्य करते ही वे विश्व की सबसे युवा तैराक बन गई । भक्ति ने विश्व के 5 महासागरों में तैरने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है । 2010 में उन्हें तेनज़िंग नार्वे पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

भक्ति शर्मा | 8 ऐसी भारतीय महिलाएं जिनके जीवन से हमे प्रेरणा लेनी चाहिए | Her Beauty

हर्षिणी कान्हेकर

हर्षिणी भारत की पहली महिला फायर फाइटर है । बताया जाता है कि एक बार वे अपने पिता के साथ संस्थान में फॉर्म भरने गई थीं लेकिन वहाँ मौजूद लोगों ने इनका फॉर्म अलग रख दिया था । बस उसी दिन इन्होंने निश्चय कर लिया था कि ण्ण्ण्नौकरी करनी है तो बस यहीं करनी है । 1956 के बाद . नेशनल फायर सर्विस कॉलेज ण्ण्ण्में किसी महिला का प्रवेश हुआ था । सब लोग चाहते थे कि . वे कॉलेज छोड़कर चली जाय । परन्तु हर्षिणी ने मन में ठान लिया था कि किसी भी कीमत पर यह कोर्स पूरा करके ही रहूंगी।

 हर्षिणी कान्हेकर | 8 ऐसी भारतीय महिलाएं जिनके जीवन से हमे प्रेरणा लेनी चाहिए | Her Beauty

The post 8 ऐसी भारतीय महिलाएं जिनके जीवन से हमे प्रेरणा लेनी चाहिए appeared first on Her Beauty.



from Her Beauty https://ift.tt/33FwUeI
via Entertainment News

No comments:

Post a Comment