प्रत्येक वर्ष हमारे देश में योग दिवस मनाया जाता है। जिसका उद्देश्य योगा से होने वाले लाभों के प्रति आमजनों को जागरूक करना है। योग शब्द संसकृत के ‘योक’ शब्द से जुड़ा है जिसका अर्थ है एक साथ शामिल होना। योग मन और सेहत से जुड़ा है। मन के नियंत्रण से ही योग मार्ग में आगे बढा जा सकता है। योग दिवस के द्वारा आमजन जागरूक हुए या नहीं यह तो नहीं मालूम लेकिन हमारी बाॅलीवुड अभिनेत्रियाँ योगा की दिवानी हैं। इन्होंने योग के द्वारा न सिर्फ उम्र के प्रभाव को कम कर रखा वरन इसकी सहायता से ये चुस्त-दुरूस्त होने के साथ आज भी भारतीय दर्शकों के दिलों पर राज कर रही हैं। तो आइए आज हम मिलते हैं योग की दीवानी 7 अभिनेत्रियों से-
शिल्पा शेट्टी
योग के साथ शिल्पा शेट्टी का नाम न आए ये हो ही नहीं सकता। 45 वर्षीया शिल्पा शेट्टी प्रसिद्ध माॅडल और अभिनेत्री हैं। इनकी पहली फिल्म बाजीगर थी जो 1993 में आई थी। तब से आज तक इन्होंने अनेक फिल्मों में काम किया। समय बीतता गया लेकिन शिल्पा आज भी वैसी ही हैं। इनको चिर यौवना बनाए रखने का सारा श्रेय योगा का है। यह स्वयं योगा करने के साथ-साथ दूसरों को भी योग करने के लिए उत्साहित करती हैं। इनके अनेक प्रशंसक अनुगामी हैं।

करीना कपूर खान
12 सिंतबर 1980 को कपूर परिवार में जन्म लेने वाली करीना की पहली फिल्म रिफ्यूजी थी। किसी समय वह भोजन प्रेमी और मोटी थीं। मोटे लोगों के लिए हमारे बाॅलीवुड में कोई विशेष स्थान नहीं है। बाॅलीवुड में शीर्ष स्थान तक पहुँचने के लिए आवश्यक था कि वजन कम किया जाए। करीना को जिम जाना विशेष पसंद नहीं था इसलिए उन्होंने योग का सहारा लिया और आज लगभग 40 वर्ष की उम्र में भी उनके इस शारीरिक गठन का राज योगा है।

सुष्मिता सेन
1994 में मिस इंडिया और ब्रह्मांड सुंदरी का खिताब जीतने वाली सुष्मिता सेन का जन्म 19 नवंबर 1975 को हुआ था। इनकी पहली फिल्म दस्तक थी। इन्होंने अनेक फिल्म में कार्य कर बाॅलीवुड में अपना एक अलग स्थान बनाया। आज 45 वर्ष की आयु में भी उनके शरीर में जो लचीलापन है उसका कारण योग है। योग और व्यायाम उनके दैनिक जीवन का हिस्सा है। कुछ दिन पहले एक्रो योग पर एक विडियो आया है जिसमें वह रोहमान शाॅल के साथ हैं। सुष्मिता स्वास्थ्य प्रेमियों के लिए एक प्रेरणा हैं।

The post योगा पर आसक्त बाॅलीवुड की 7 अभिनेत्रियाँ appeared first on Brain Berries.
from Brain Berries https://ift.tt/2ZhPCK2
via World News
No comments:
Post a Comment