आज के इस मशीनी जीवन में आगे निकलने की दौड़ में भागते-भागते इंसान जब थक जाता है तब एक ऐसा स्थान ढूँढता है जहाँ वह अपना समय व्यतीत कर तरोताजा हो सके। हमारे फिल्मी सितारे भी इससे अछूते नहीं हैं। कैमरा, लाईट, मेकअप और अभिनय के मध्य जब वह नकली जीवन जीते हुए थक जाते हैं तब वह भी अपने पसंदीदा स्थान पर चले जाते हैं। जहाँ वह स्टारडम की भीड़ से दूर एक सामान्य जीवन व्यतीत कर तरोताजा हो सकें। आइए हम कुछ सितारों की पसंदीदा जगहों के विषय में बात करते हैं-
कैटरीना कैफ- ‘बार्बी डाॅल’ जैसी दिखने वाली कैटरीना कैफ जब फिल्मों की शूटिंग करते-करते थक जाती है तब फुर्सत मिलते ही लंदन चली जाती हैं। जहाँ वह अपने परिवार के साथ समय व्यतीत करती है। यहाँ वह अपना तनाव दूर करती है। यहाँ उन्होंने एक बंगला भी खरीदा है।

रितिक रोशन- लीक से हटकर चुनिंदा फिल्में करने वाले रितिक रोशन जब अपना काम पूरा कर लेते हैं तब वह तरोताजा होने के लिए अपने पसंदीदा स्थान स्विटजरलैंड जाना पसंद करते हैं। और अवकाश में बच्चे उनके साथ हों तो उनका मजा दोगुना हो जाता है। भारत में इनका पसंदीदा स्थल गोआ है।

कंगना रनौत- बालीवुड की क्वीन कंगना रनौत को अकेले अवकाश बिताना पसंद है। उनका पसंदीदा पर्यटन स्थल इटली है। जहाँ के लोग उन्हें सितारे के रूप में नहीं पहचानते और वह सामान्य जीवन जी पाती हैं। इटली में वह कैफे में लेखन कार्य और काॅफी के साथ अपनी शामें बिताती हैं। उन्हें फोटो खींचना भी पसंद है। इटली के अतिरिक्त उनके पसंदीदा स्थल यूरोप, यू.एस., न्यूयार्क और पेरिस हैं।

from Her Beauty https://ift.tt/2MYaU75
via Entertainment News
No comments:
Post a Comment